फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Case of indecency with Pradhan in banbasa champawat

महिला प्रधान के साथ अभद्रता: लोगों ने पहना दी थी जूतों की माला, SP के निर्देश पर आरोपियों पर धाराएं बढ़ाईं

Mon, 15 Jul 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jul 2024 11:46 AM IST
सार

बनबसा के गुदमी ग्रामसभा की प्रधान के साथ अभद्रता के आरोपी ग्रामीणों पर चंपावत के एसपी अजय गणपति ने दो और अन्य धाराएं बढ़ा दी हैं। इधर, पीड़ित प्रधान विनीता राना ने घटना की शिकायत राष्ट्रीय जनजाति आयोग अध्यक्ष से कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Case of indecency with Pradhan in banbasa champawat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनबसा के गुदमी ग्रामसभा की प्रधान के साथ अभद्रता के आरोपी ग्रामीणों पर चंपावत के एसपी अजय गणपति ने दो और अन्य धाराएं बढ़ा दी हैं। इधर, पीड़ित प्रधान विनीता राना ने घटना की शिकायत राष्ट्रीय जनजाति आयोग अध्यक्ष से कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

गुदमी की प्रधान विनीता राना से 10 जुलाई को कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता कर जूते की माला तक पहना दी थी। प्रधान ने बनबसा थाने में नौ ग्रामीणों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115/351/352/192 के अलावा 3 (1) (डी), (एम) (आर),(एस) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन

बीते दिवस चंपावत के एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने दो अन्य धाराओं 221 बीएनएस (लोक सेवक के कार्य में बाधा) और 126 बीएनएस (सदोष अवरोध) की बढ़ोतरी की गई है। बताया कि जरूरत पड़ने पर धाराओं में बढ़ोतरी की जा सकती है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। मामले की एसपी स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मूल निवासी संघ चंपावत के अध्यक्ष संजय कुमार चीनू भाई और उनकी कार्यकारिणी के अलावा पीपीआइडी चंपावत के अध्यक्ष दीपक कुमार और उनकी टीम गुदमी की प्रधान विनीता राना के घर पहुंच मुलाकात की और अपना समर्थन दिया।

पीड़ित प्रधान ने मामले की राष्ट्रीय जनजाति आयोग से की शिकायत
गुदमी की प्रधान विनीता राना ने उनके साथ हुई अभद्रता के संबंध में जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने नौ ग्रामीणों की नामजद शिकायत कर पूरी घटना का हवाला दिया है। उन्होंने आयोग अध्यक्ष से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed