{"_id":"635827c933be2b31526bdb2f","slug":"case-of-fire-in-pareva-village-reetha-sahib-champawat-news-hld480001391","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिवाली की रात परेवा में आग लगने से गौशाला खाक, जिंदा जले छह मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिवाली की रात परेवा में आग लगने से गौशाला खाक, जिंदा जले छह मवेशी
Wed, 26 Oct 2022 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रीठा साहिब (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, रीठा साहिब (चंपावत)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:20 AM IST
सार
परेवा गांव के किसान गणेशनाथ के घर से 20 मीटर दूर स्थित गोशाला मंगलवार रात जल गई। आग की चपेट में आने से सभी छह मवेशी मर गए। इनमें दो बैल, दौ भैंस, एक गाय, एक बछिया शामिल थी।
विज्ञापन
परेवा में आग में खाक हुई गौशाला। इस गौशाला में छह मवेशी जिंदा जल गईं। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लधिया घाटी की परेवा ग्राम पंचायत में दिवाली की रात लगी आग से गोशाला जल गई। अग्निकांड में गोशाला के भीतर बंधी दो गाय सहित छह जानवर भी जल गए। गोशाला स्वामी ने आग से तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही है। जानकारी लगने पर मंगलवार सुबह पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
परेवा गांव के किसान गणेशनाथ के घर से 20 मीटर दूर स्थित गोशाला मंगलवार रात जल गई। आग की चपेट में आने से सभी छह मवेशी मर गए। इनमें दो बैल, दौ भैंस, एक गाय, एक बछिया शामिल थी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल शर्मा ने इन शवों का पोस्टमार्टम किया। घटना की सूचना सुबह साढ़े पांच बजे मिली। पानी भरने के लिए जा रही पड़ोसी बसंती देवी ने गणेश के परिजनों को सूचना दी। गांव के लोग आग बुझाने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर रीठा साहिब के थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल, राजस्व निरीक्षक हरीश राम, राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी, विनोद देव ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। पूर्व प्रधान पवन सिंह परवाल, कमल सिंह परवाल, राम सिंह, भवान सिंह, गणेश नाथ, पुष्पा देवी, पैरा लीगल वालंटियर हयात राम आर्या आदि ने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
हाथ में पटाखा फूटने से हाथ और मुंह में घाव
टम्टकांडे गांव निवासी सौरभ कुमार के हाथ में दिवाली की रात एक पटाखा फूट गया। इससे सौरभ का हाथ और मुंह झुलस गया। उसके परिजन मंगलवार सुबह सौरभ को लोहाघाट उप जिला अस्पताल (एसडीएच) ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि एसडीएच में आपात सेवा में ठीक से इलाज नहीं मिला। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने इस आरोप को खारिज किया। बताया कि डॉ. मोनिका गिरि ने सौरभ का उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उसके चाचा नरेश कुमार सौरभ को चंपावत जिला अस्पताल लाए। डॉ. गौरांग जोशी ने बताया कि सौरभ के आंख के ऊपरी हिस्से और मुंह में घाव हुए हैं। उसकी हालात में सुधार बताया गया है।
हिमखोला के आवासीय मकान में लगी आग
चौदास घाटी के ग्राम पंचायत हिमखोला में आवासीय मकान जलने से लाखों का सामान जल गया। ग्राम पंचायत हिमखोला में सोमवार को लक्ष्मी पूजा के दिन भवान सिंह के आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जल गया। आग लगने से पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ग्रामीण ने एसडीएम नंदन कुमार को पत्र देकर मुआवजे की मांग की है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।