{"_id":"66ef03ae4e0a421d1e035c04","slug":"case-filed-against-teacher-champawat-news-c-229-1-shld1026-113333-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक पर केस दर्ज
Sat, 21 Sep 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर पुलिस ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर कुछ दिन पहले नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा कर रही हैं। संवाद