फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Case filed against Jairam, secretary of multipurpose cooperative society Dubar

Champawat News: बहुउद्देशीय सहकारी समिति दुबड़ के सचिव जयराम पर केस दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 24 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Jairam, secretary of multipurpose cooperative society Dubar
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक में बहुउद्देशीय सहकारी समिति दुबड़ के सचिव जयराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उनके खिलाफ 81,08,848 की धनराशि के गबन और वित्तीय धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर एडीओ सहकारिता पाटी अनिल जोशी की ओर से आरोपी सचिव के खिलाफ पाटी थाने में तहरीर दी गई। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जयराम ने समिति में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समिति की निधियों का गबन और फर्जीवाड़ा किया है। इसके तहत 23 अप्रैल को थाना पाटी में बीएनएस 2023 की धाराओं 316, 318, 336 और 338 के तहत मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जिले के सभी सहकारी समितियों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित लेखा परीक्षण, निरीक्षण और सदस्य जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सचिव को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग

चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में तीन सूत्री मांगों के लिए किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने समिति के सचिव सहित अन्य लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड किसान संगठन संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी उर्फ हरीश शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने निलंबित सचिव जयराम के खिलाफ पाटी थाने में एडीओ अनिल जोशी के माध्यम से मुकदमा दर्ज करा दिया है, लेकिन अब तक सचिव की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कहा कि सचिव के अलावा अन्य भष्ट्राचार में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि किसानों की ओर की व्यक्तिगत एफआईआर नहीं लिख कर सीधे किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed