फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Case filed against husband and mother-in-law in various sections

पति और सास के खिलाफ हुआ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and mother-in-law in various sections
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीपवर्ती कोयाटी खालसा गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर उसके पति और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ मनीष खत्री ने बताया कि रविवार को कोयाटी गांव की सपना देवी (25) पत्नी अनिल सिंह का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने पंचनामे और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया था। सोमवार को देर रात सपना के पिता पाटन पाटनी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर सपना के पति अनिल कुमार और सास तुलसी देवी पर सपना को दहेज के लिए परेशान करने आरोप लगाया था। एसओ खत्री ने बताया कि सपना के पिता की तहरीर के आधार पर सपना के पति अनिल और सास तुलसी देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी और 3/4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ अशोक कुमार की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed