फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Carp fish is strengthening the ecosystem

Champawat News: कार्प मछली से पारिस्थितिक तंत्र को मिल रही मजबूती

Sat, 03 May 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Carp fish is strengthening the ecosystem
चंपावत। जिला मत्स्य विभाग चंपावत की ओर से जिले की दो प्रमुख झीलों में कार्प प्रजाति के मत्स्य बीजों का संचयन किया गया है। इससे पारिस्थितिक संतुलन और सौंदर्य में इजाफा होगा।
विज्ञापन

प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया कि कोलिढेक झील और श्यामलाताल झील में कार्प प्रजाति के मत्स्य बीजों का संचयन किया गया। इसमें कोलीढेक झील में कार्प और महाशीर प्रजातियों का बीज संचय किया। इसमें विशेष रूप से महाशीर मछलियों की वृद्धि संतोषजनक रही है। उन्होंने बताया कि यह ठंडे पानी की मछली अब स्थानीय जलवायु और पर्यावरण के अनुसार अनुकूलित हो चुकी है।
विज्ञापन

कार्प मत्स्य बीज संचयन से झीलों के पारिस्थितिक तंत्र को मजबूती मिलेगी। साथ ही झीलों की जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता में भी वृद्धि होगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। श्यामलाताल झील में बीज संचयन के दौरान प्रशासक श्यामलाताल जगदीश प्रसाद की देखरेख में 50 हजार मत्स्य बीज श्यामलाताल और 50 हजार मत्स्य बीज कोलीढेक झील में डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed