{"_id":"5eb90ad28ebc3e90a6541c6f","slug":"car-fell-into-a-ditch-due-to-haze-hail-driver-injured116","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध और अंधड़ से बेकाबू हुई कार, खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध और अंधड़ से बेकाबू हुई कार, खाई में गिरी
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आठवां मील के पास लुड़की कार।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। अंधड़ और धुंध के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवां मील के पास एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जख्मी चालक को टनकपुर के संयुक्त अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
रविवार देर शाम टनकपुर जा रही कार (संख्या ए/एफ) चंपावत से 60 किलोमीटर दूर आठवां मील पर खाई में गिर गई। यह कार दो लोगों को लोहाघाट छोड़कर वापस रुद्रपुर की ओर जा रही थी। हादसे में कार चालक सोनू सिंह पुत्र श्रीराम निवासी वार्ड नंबर दो, ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर जख्मी हो गया। कार में अकेला चालक था। कार खाई में गिरने की जानकारी मिलते ही चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और टनकपुर की फायर टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। और 100 मीटर गहरी खाई से चालक को निकाल आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया चालक के सिर और कंधे में चोटें आई हैं। अलबत्ता वह खतरे से बाहर है। चालक को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हादसे की वजह तेज बारिश, अंधड़ और धुंध बताया गया है। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में कांस्टेबल मनोज धामी, भूपेंद्र सिंह, चामू सिंह के अलावा टनकपुर से आई अग्निशमन की टीम ने बचाव व राहत कार्य में हाथ बंटाया।
बता दें कि बीते एक माह में यह एनएच में टनकपुर-चंपावत के बीच तीसरा हादसा है, जिसमें एक बाइक सवार की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन