फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Captain PS Dev, who fought wars with China and Pakistan, passes away

Champawat News: चीन और पाकिस्तान से युद्ध लड़े कैप्टन पीएस देव का निधन

Sat, 15 Nov 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 15 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Captain PS Dev, who fought wars with China and Pakistan, passes away
कैप्टन पीएस देव। (फाइल फोटो)
लोहाघाट (चंपावत)। चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ने वाले कै. पीएस देव (88) का निधन हो गया है। शनिवार को उन्होंने प्रेमनगर लोहाघाट स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया। उनके पुत्र उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र सिंह देव ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. राजेंद्र सिंह देव ने बताया कि स्व. कै. देव ने 32 साल तक भारतीय सेना में सेवा दी। उन्होंने वर्ष 1962 में चीन, 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. आरएस देव, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जिपं सदस्य योगेश जोशी, योगेश मेहता, जीवन मेहता, नवीन मुरारी, राजू गड़कोटी, कै. एनके पुनेठा, कै. रघुवीर सिंह, जीवन चंद्र ओली, प्रकाश बोहरा आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed