फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Capacity of eight, 15 children were seated in the jeep

Champawat News: क्षमता आठ की, जीप में बैठाए थे 15 बच्चे

Thu, 21 Sep 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 21 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Capacity of eight, 15 children were seated in the jeep
पुलिस ने सीज की क्षमता से अ​धिक बच्चों को ढोने वाली निजी स्कूल की जीप । स्रोत : पुलिस
लोहाघाट (चंपावत)। क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंसकर स्कूल ले जा रहे वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया। चालक का डीएल भी निरस्त करने की संस्तुति की गई है। वहीं विद्यालय प्रबंधन को यातायात नियमों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने खेतीखान मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान सलना पुल के पास बच्चों को ले जा रही एक जीप को रोका गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूल वाहन (यूके 03 टीए 0025) में चालक ने 15 बच्चों को बैठाया था जबकि वाहन की क्षमता चालक सहित आठ लोगों की थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य वाहनों से बच्चों को विद्यालय भेजने के बाद वाहन को सीज कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाने के साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्कूल वाहनों के लिए ये हैं नियम
लोहाघाट (चंपावत)। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों को स्कूल वाहनों के संचालन के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के वाहन पीले रंग के होने चाहिए। वाहनों की खिड़कियों में जाली व रॉड लगी होनी चाहिए। वाहन में प्राथमिक इलाज किट, आग से बचाव के उपकरण, आपातकालीन द्वार, स्कूल का नाम, सीसीटीवी लगा होना चाहिए, महिला परिचालक की तैनाती आदि नियम हैं। एआरटीओ ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद

--
अवैध रूप से पत्थर ढोने पर वाहन सीज

लोहाघाट (चंपावत)। डंपर में अवैध रूप से पत्थर ले जाना चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया है। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ एनएच पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान डंपर (यूके 03 सीए 3839) को रुकवाकर उसकी तलाशी ली जिसमें पत्थर लदे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक पत्थर के संबंध में कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर वाहन को सीज कर दिया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed