{"_id":"68067fe1cd7852a7d4031e8c","slug":"camps-are-being-organized-village-panchayat-wise-for-ucc-registration-champawat-news-c-229-1-cpt1001-122967-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: यूसीसी पंजीकरण के लिए ग्राम पंचायतवार लग रहे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: यूसीसी पंजीकरण के लिए ग्राम पंचायतवार लग रहे शिविर
Mon, 21 Apr 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय के निर्देशानुसार जिले के हर ब्लॉक में ग्राम पंचायतवार समान नागरिक संहिता के तहत आम नागरिकों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पंचायत तामली, रौशाल, खेतीखान और बापरू के सीएससी में नागरिकों का यूसीसी पंजीकरण किया गया।
ग्राम पंचायत तामली में 12 पंजीकरण, रौशाल में पांच, खेतीखान में छह और बापरू में यूसीसी के तहत आठ पंजीकरण हुए। हर शिविर स्थल पर विशेष पर्यवेक्षक अधिकारी की तैनाती की गई है जो पंजीकरण प्रक्रिया की निगरानी और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। 22 अप्रैल को मंच, मडलक, देवीधुरा और बाराकोट में यूसीसी पंजीकरण शिविर का आयोजन होगा। इससे अधिक से अधिक लोग इस पंजीकरण प्रक्रिया में भाग लेकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। संवाद