फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Campaign to connect people with self-employment by keeping people away from drugs

लोगों को नशे से दूर रखकर स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Campaign to connect people with self-employment by keeping people away from drugs
लोहाघाट के कोट बसान गांव में मत्स्य तालाब बनाने के कार्य की आधारशिला रखते डीएम नरेंद्र भंडारी, एस - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। डीएम ने लोगों को नशे से दूर रखकर स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत जिले के ऐसे क्षेत्र जहां लोग भांग की खेती करते हैं जिससे नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है ऐसे क्षेत्रों में लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा ने शनिवार को भूमि पूजन कर ग्राम पंचायत बसान के ग्राम गौड़ी से इसकी शुरुआत की। डीएम ने कहा कि जिले में करीब 90 फीसदी मछली की आपूर्ति बाहरी क्षेत्रों से हो रही है। जिले से ही इसकी आपूर्ति करने के उद्देश्य से इस वर्ष करीब 450 नए मत्स्य तालाब बनाए जा रहे हैं जिसमें से लगभग 300 तालाब मनरेगा से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि जिले में ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है जो पानी की उपलब्धता वाले क्षेत्र हों और वर्तमान में लोग वहां भांग की खेती कर रहे हैं। उन क्षेत्रों के लोगों को प्रेरित कर ऐसे स्थानों पर मत्स्य तालाब बनाए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में हाईस्कूल खोलने, गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग की हालत सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर सीडीओ आरएस रावत, ग्राम प्रधान गौड़ी मनीषा बोहरा, प्रधान चौड़ा राजपुरा मन्नू कठायत, बीडीओ केएस रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed