{"_id":"6690217f444bb97ab5064c6e","slug":"cages-and-camera-traps-were-set-up-to-catch-the-leopard-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103683-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगाए
Thu, 11 Jul 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर आठवें मील के पास घटनास्थल के आसपास लगा पिंजारा और वन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। चंपावत हाईवे पर आठवें मील के पास तेंदुए के हमले में बाइक सवार के घायल होने के मामले में वन विभाग ने घटनास्थल पर एक पिंजरा और आठ कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं। रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि अभी एक और पिंजरा, चार कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। इधर, दूसरे दिन भी क्षेत्र में दहशत बरकरार है।
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हाईवे पर आठवें मील टिफिन टाप के पास खटीमा के टिगरी चौराहा निवासी बाइक सवार बलवीर सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। घायल बलवीर सिंह का उप जिला अस्पताल में इलाज किया गया। रेंजर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास करीब सात लोगों पर हमले हो चुके हैं। बताया कि चल्थी, बृजनगर और बस्टिया वन चौकी के कर्मी दोपहिया वाहन चालकों को रोककर एक साथ छोड़ रहे हैं। संवाद