फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cabling dug another vehicle crashed into the groove

केबल बिछाने को खोदी नाली में एक और वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Mon, 19 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cabling dug another vehicle crashed into the groove
लोहाघाट के डाक बंगला रोड में केबिल की नाली में फंसा वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डाक बंगला रोड में निजी संचार कंपनी के केबल बिछाने के लिए खोदी गई नाली में सोमवार को एक और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। इस मार्ग में वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। नाली खोदने से सड़क संकरी होने के साथ कई वाहन आपस में भिड़ रहे हैं। 
डीएम के कंपनियों को नालियां खोदने के साथ उसमें केबल डाल कर बंद करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद भी कंपनी मनमानी कर नागरिकों के लिए समस्या पैदा कर रही है। चेयरमैन लता वर्मा का कहना है कि मीना बाजार में नाली खुदाई का काम रोक दिया है। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों से कहा गया है कि जहां उन्होंने कंपनी को रोड खोदने की अनुमति दी है वहां शीघ्र रोड को हाटमिक्स से पक्का किया जाए। 
विज्ञापन


केबल के लिए बिछाएं मोटी पाइप लाइन
प्रमुख व्यवसायी दीपक ओली, कैलाश खर्कवाल, मनीष जुकरिया, जीत सिंह मेहरा का कहना है कि नगर पंचायत को नगर के आंतरिक सड़क मार्गों में मोटी पाइप लाइन बिछानी चाहिए। जिससे विभिन्न केबल कंपनियां किराया देकर उसका उपयोग कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed