{"_id":"5e1dc3cd8ebc3e87ee3bc941","slug":"caa-will-be-beneficial-for-minorty-tanakpur-news-hld369501518","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों को जीने का अधिकार देने को बना है सीएए : गहतोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों को जीने का अधिकार देने को बना है सीएए : गहतोड़ी
विज्ञापन
टनकपुर में सीएए के समर्थन में आयोजन सभा में उपस्थित भीड़।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने मंगलवार को जन जागरूकता रैली निकाली। पार्टी के नेताओं ने कानून का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि सीएए देश के मुसलमानों की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि मुस्लिम बहुल देशों में अत्याचार के कारण विस्थापित होकर आए अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देकर उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार देने के लिए बनाया गया है। कांग्रेस और उसके सहयोगी विपक्षी दलों के लोग कानून के प्रति भ्रम फैलाकर देश में तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक गहतोड़ी के नेेतृत्व में टनकपुर, बनबसा, सूखीढांग, चंपावत और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे। पिथौरागढ़ चुंगी से शहर के तुलसीराम चौराहा तक रैली निकाली कर सीएए के समर्थन में नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई सभा में नेताओं ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर कड़े प्रहार किए।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की नीति पर चलने वाली कांग्रेस आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर चलकर तनाव पैदा करने पर तुली है लेकिन जनता कांग्रेस के इस चेहरे को पहचान चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जाति और धर्म के लोगों के हितों का ध्यान रखकर देश को सशक्त बनाने के प्रयास में जुटे हैं। देश में भ्रष्टाचार और घोटाले 2014 से पहले की बात हो गई है। सभा को नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवराज सिंह कठायत, पूर्व जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी आदि ने संबोधित किया। संचालन पूर्व जिला महामंत्री दीपक चंद रजवार ने किया।
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, रोहिताश अग्रवाल, हेमा जोशी, सुभाष थपलियाल, हरीश भट्ट, मुकेश भट्ट, निगम गुप्ता, हरीश हैसियत, मुकेश कलखुड़िया, नित्यानंद भट्ट, सभासद योगेश पांडेय, तुलसी कुंवर, सविता बिष्ट, पूजा टम्टा, विद्या जुकरिया, जिपं सदस्य किरन देवी, ग्राम प्रधान पूजा जोशी, भीम रजवार, बबलू गहतोड़ी, महेश सिंह, बिनोद बिष्ट, संजीव आर्य, कलावती कापड़ी, देवेंद्र ठाकुर, केएन तिवारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।