फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Byeletion in Champawat

मुख्यमंत्री के लिए वोट जुटाने को झोंकी पूरी ताकत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Byeletion in Champawat
उपचुनाव के अंतिम दिन टनकपुर में जनसंपर्क करते मुख्यमंत्री धामी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

सीएम धामी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गैंडाख्याली, छीनीगोठ, प्रजापति धर्मशाला में नुक्कड़ सभाएं कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। गैंडाख्याली की प्रधान निर्मला सामंत, थ्वालखेड़ा की प्रधान दीपा बोरा, उचौलीगोठ की प्रधान पूजा महर, मोहित कनवाल, गणेश सिंह महर, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत आदि थे। टनकपुर में सीएम धामी ने तीन ओर से नेपाल से घिरे थपलियालखेड़ा गांव में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

बनबसा में सीएम की पत्नी गीता धामी ने घर-घर पहुंच मुख्यमंत्री के लिए मतदान की अपील की। वहां नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, हेमा जोशी आदि थे। पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुदमी, देवीपुरा, मझगांव, पचपकरिया, बमनपुरी में जनसंपर्क किया। वहां शंकर सिंह भंडारी, किशन सिंह भंडारी, दीपक सिंह, दीपक चंद, कुंदन बोरा आदि थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंदनी, आनंदपुर, फागपुर, मीना बाजार, केनाल कॉलोनी, एनएचपीसी में जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री के लिए वोट जुटाए। वहां उमेश भट्ट, सनी वर्मा, सूरज श्रीवास्तव आदि थे। गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों और परिजनों से संपर्क कर सीएम धामी के लिए वोट मांगे। कैप्टन हरीश कापड़ी, जिला पंचायत सदस्य हवलदार पुष्कर कापड़ी, भूपाल भट्ट, कृष्णानंद बैज, सूबेदार शंकर दत्त कापड़ी, लक्ष्मण सिंह, हवलदार शेखर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed