{"_id":"62892d4438a8d647ef25df0e","slug":"byelection-in-champawat-champawat-news-hld463402281","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत की जनता भाग्यशाली जो मुख्यमंत्री का चुनाव करेगी:जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत की जनता भाग्यशाली जो मुख्यमंत्री का चुनाव करेगी:जोशी
विज्ञापन
चंपावत के कोट अमोड़ी में जनसभा को संबोधित करते भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। भाजपा की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चंपावत की जनता भाग्यशाली है कि वह विधायक नहीं मुख्यमंत्री को चुनने जा रही है। सरकार ने स्वयं सहायता समूह को अनेकों माध्यम से सहयोग किया है।
समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि हमारी सरकार ने हर विभाग में काम कराए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, रमेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस की होगी जमानत जब्त: कैड़ा
चंपावत। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री के लिए धूरा-अमोड़ी मंडल के कोट अमोड़ी, लेक अमोड़ी, सैंदरका, बगेला, तल्ली बगेला, कुय्यां, चम्तोला, ईजरा, कोट तल्ली, कोट मल्ली आदि में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी और कांग्रेस प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस और सपा समर्थित प्रत्याशी ने भी झोंकी ताकत
चंपावत। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी और सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ ललित मोहन भट्ट ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूरन कठायत, डॉ. महेश ढेक, शिल्पी अरोरा आदि ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार ने भी समर्थकों के साथ सिप्टी, सैंदर्क, पुनाबे, ललुवापानी क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट मांगे।