फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ByElection in Champawat

चंपावत में विधानसभा उपचुनाव की तैयारी तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
ByElection in Champawat
चंपावत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम और अन्य अध? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने उन्हें बताया कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां विभिन्न स्तर पर कराई जा रहीं हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतदान कार्मिकों और माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के लिए डेटा फीडिंग की जा रही है। निर्वाचन संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में नौ शेडो एरिया चिह्नित किए गए हैं, इन सभी क्षेत्रों में पुलिस संचार व्यवस्था के लिए वायरलेस की व्यवस्था रहेगी। उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए कुल 400 ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था की गई है। सभी 151 मतदान केंद्रों में आवश्यक न्यूनतम सुविधा उपलब्ध है, सभी टीमें उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी, वीडियो निगरानी और अवलोकन टीम के साथ ही नियंत्रण कक्ष, 1950 टोल फ्री नंबर एवं एमसीएमसी प्रभावी रूप से कार्यशील है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही मताधिकार दिलाने के लिए बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 12 घ बांटा जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ आरएस रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, आरओ हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ विपिन चंद्र पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed