फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   By order of the High Court shall sleep

हाईकोर्ट के आदेश से उड़ गई नींद

Thu, 24 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 24 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

लोहाघाट में मुख्य राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट आदेश से भवन स्वामियों की नींद उड़ गई है। जिला प्रशासन ने 4 अगस्त 2011 तक लोहाघाट से राईकोट महर तक तीन किमी केे दायरे में 231 अतिक्रमण चिह्नित कर जिला प्रशासन को भेजे थे। राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश राम का कहना है कि इसके बाद और अतिक्रमण हुए हैं, जिन्हें अभी तक चिह्नित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बताते चलें लोहाघाट में दशकों पुराने मकान बने हैं, जिनमें अब छोटी-छोटी दुकानें भी बन गई हैं। तब यहां कोई राजमार्ग घोषित नहीं किया गया था। लोगों का कहना है कि वह न्यायालय के आदेश का पूरा सम्मान करने के साथ मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे कि लोहाघाट नगर के बाहर से ऐसा बाईपास बनाया जाए, जिससे रक्षा सेनाओं की जरूरत को देखते हुए मार्ग का चौड़ीकरण होने से उन्हें पूरी सुविधा मिल सके, साथ ही लोगों के विस्थापन की भी नौबत न आए।
विज्ञापन


जगदीश मेहता, किशोर मुरारी, पूरन सिंह, गंगा दत्त, बीडी राय, ब्रजेश माहरा आदि तमाम लोगों का कहना है कि टनकपुर से जौलजीवी तक मुख्य राजमार्ग में लोहाघाट की तरह ही लोगों ने मकान बनाए हुए हैं। कुछ लोग जहां सरकार से अन्यत्र विस्थापन की सुविधा की मांग कर रहे हैं, वहीं उनका कहना है कि सरकार ऐसा हल निकाले जिससे लोगों का आशियाना भी नहीं उजड़े और एनएच की जरूरत भी पूरी हो जाए। सभी की निगाहें मुख्यमंत्री हरीश रावत पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed