{"_id":"57bdd0f34f1c1bf64ad4f2f3","slug":"by-kalktret-out-rally-slogans-gunje-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट तक निकली रैली, गूंजे विकास के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट तक निकली रैली, गूंजे विकास के नारे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट तक निकली रैली, गूंजे विकास के नारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति के आंदोलन को 51 दिन हो गए हैं। अब तक विकास संबंधी मांगों की अनदेखी से नाराज समिति ने बुधवार को मोटर स्टेशन रोड से कलक्ट्रेट तक समिति के संयोजक हरेंद्र सिंह बोहरा, अध्यक्ष बसंत तड़ागी और नारायण सिंह माहरा के नेतृत्व में रैली निकाली।
जहां एडीएम जेएस राठौर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया। चार किलोमीटर लंबे रास्ते तक विकास के नारों के बीच रैली निकली।
51वें दिन बुधवार को रिटायर्ड कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा, प्रहलाद सिंह, हेत राम ने रोड पर धरना दिया। संघर्ष समिति की यूथ विंग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा भूप्पी व रजत तड़ागी के संचालन में हुई सभा में हरीश चौधरी, मोहन चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष कमल रावत, गौरव पांडेय, राकेश रावत, पीयूष वर्मा, पवन पांडेय आदि ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, बेस अस्पताल सहित विकास की ग्यारह मांगों पर ठोस कार्रवाई हुए बगैर आंदोलन से कदम पीछे नहीं हटाने का एलान किया।