फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Businessmen are cautious in view of festival, entering expiry date in open dessert

त्योहार के मद्देनजर सतर्क है कारोबारी, खुली मिठाई में दर्ज कर रहे हैं एक्सपायरी डेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Businessmen are cautious in view of festival, entering expiry date in open dessert
चंपावत में मिठाई की दुकान में तैयार खुली मिठाई में लगी एक्सपायरी तिथि का लेवल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आमतौर पर ज्यादातर दुकानों में खुली मिठाइयों में निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि (एक्सपायरी डेट) नहीं डाली जाती थी, लेकिन इन दिनों त्योहारी सीजन में मिठाई निर्माता सतर्क हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्यवाही के चलते खुली मिठाइयों में इस नियम का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में 70 से ज्यादा छोटी-बड़ी मिठाई की दुकान हैं। फिलहाल ज्यादातर दुकान नियमों का पालन कर रहे हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष और प्रमुख मिठाई कारोबार प्रकाश तिवारी बताते हैं कि खुली मिठाई में निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि दर्ज की जा रही है। व्यापारियों को भी इस नियम की जानकारी दी गई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी बताती हैं कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो, इसके लिए निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि दर्ज करने की अनिवार्यता की जानकारी अभियान चलाकर विक्रेताओं को दी गई है। ज्यादातर दुकानदार इस आदेश का पालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो साल में सिर्फ आठ नमूने फेल
चंपावत। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2019 के बाद मिठाई सहित तमाम खाद्य सामग्रियों के कुल 58 नमूने लिए हैं। इनमें से आठ नमूने फेल हुए। 2019 में 52 में से आठ फेल हुए। 2020 में 30 नमूनों में से नौ की ही रिपोर्ट आई है। ये सभी ठीक पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed