{"_id":"66c23bbd8298b0c7920510fc","slug":"buses-packed-with-passengers-coming-home-for-rakshabandhan-champawat-news-c-229-1-shld1026-111775-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रक्षाबंधन के लिए घर आ रहे यात्रियों से बसें पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रक्षाबंधन के लिए घर आ रहे यात्रियों से बसें पैक
Sun, 18 Aug 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। रक्षाबंधन के लिए घर आ रहे यात्रियों की भीड़ बढ़ने से रोडवेज बसें पैक हैं। अधिकतर लोग त्योहारी सीजन में अपने कार्यस्थलों से छुट्टी लेकर गांव पहुंचते हैं और साथ-साथ त्योहार मनाते हैं। इन दिनों रोडवेज की बसें टनकपुर से ही पहाड़ के लिए खचाखच भरी हुई आ रही हैं। लोगों को सीट के लिए बसों में संघर्ष करना पड़ रहा है।
सीधी बस सेवा चंपावत, लोहाघाट के लिए नहीं मिलने से उन्हें अपने घर आने में दिक्कत हो रही है। राहुल जोशी ने बताया कि दिल्ली रोडवेज स्टेशन पर बसों में सीट के लिए लोग दो से तीन घंटे पहले पहुंच रहे हैं।
इधर, चंपावत और लोहाघाट से जाने वाले यात्रियों को सीट आसानी से मिल रही है। स्थानीय गिरीश चंद्र और नंदन पांडेय ने बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। त्योहार पर हमेशा अपने गांव पहुंचते हैं। अपने लोगोें के साथ त्योहार मनाकर हमेशा खुशी महसूस करते हैं। संवाद