फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bus service for Reetha Sahib started after five months

Champawat News: पांच माह बाद शुरू हुई रीठा साहिब के लिए बस सेवा

Fri, 28 Jul 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bus service for Reetha Sahib started after five months
पांच माह बाद रीठा साहिब पहुंची रोडवेज बस। संवाद
चंपावत। लधिया घाटी के लोगों को पांच महीने बाद फिर से रोडवेज सेवा का लाभ मिलने लगा है। रुद्रपुर डिपो ने रुद्रपुर से टनकपुर होते हुए रीठा साहिब बस सेवा शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को इस बस के रीठा साहिब पहुंचने पर लोगोंं में खुशी की लहर दौड़ गई। यह रीठा साहिब के लिए इकलौती बस सेवा है। इससे ग्रामीणों को तो राहत मिलेगी ही, वरिष्ठ नागरिकों को भी निशुल्क बस सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

रीठा साहिब में पांच महीने से रोडवेज की बस सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा था। लोहाघाट डिपो ने बस की कमी का हवाला देते हुए इस सेवा को बंद कर दिया था। रुद्रपुर डिपो की ओर से संचालित बस सेवा संचालित करने से फिर से लोगों को लाभ मिला है। बस चालक विक्की प्रजापति ने बताया कि रीठा साहिब तक छह यात्री थे। यह बस सुबह साढ़े छह बजे रीठा साहिब से रुद्रपुर और सुबह सात बजे रुद्रपुर से रीठा साहिब चलेगी। इस बस के चलने से लधिया घाटी के रीठा साहिब, भिंगराड़ा, बिरगुल, गोली, धूनाघाट आदि क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed