{"_id":"68349a556f6e3f3e59089d9e","slug":"bus-got-stuck-in-the-scrubber-due-to-mud-passengers-pushed-it-champawat-news-c-229-1-shld1026-124427-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कीचड़ होने से स्क्रबर में फंसी बस, यात्रियों ने मारा धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कीचड़ होने से स्क्रबर में फंसी बस, यात्रियों ने मारा धक्का
Mon, 26 May 2025 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 26 May 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के बिरगुल में फंसी बस को धक्का मारते यात्रा। स्रोत : स्थानीय
चंपावत। रीठा साहिब से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज बस बिरगुल में सड़क पर कीचड़ होने से फंस गई। बस में सवार 15 से अधिक यात्रियों को जब बस के खाई किनारे फंसने का पता चला तो वह चीखने लगे। किसी तरह यात्रियों को शांत कराकर बस को धक्का देकर आगे बढ़ाया गया।
सोमवार को लोहाघाट से रोडवेज बस हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 9:30 बजे रास्ते में बिरगुल के पास स्क्रबर में कीचड़ होने से बस अचानक फंस गई। गनीमत रही की बस नीचे खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। चालक ने बस को आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद यात्रियों को बस के फंसने की सूचना दी गई। यात्रियों ने बस को धक्का लगाकर कीचड़ से बहार निकाला।
इसके बाद बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि बगल में गहरी खाई होने से अगर बस जरा सा दाएं-बाएं होती तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी। ग्रामीण रमेश भट्ट, शेखर भट्ट, केदार दत्त, गीता देवी, अनीता देवी आदि ने बताया कि वाहन संचालन में आए दिन यहां पर दिक्कत होती है। उन्होंने सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।