{"_id":"67e82b767fa6ba2faa090946","slug":"bus-going-from-bareilly-to-pithoragarh-broke-down-passengers-troubled-champawat-news-c-229-1-cpt1001-121934-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बरेली से पिथौरागढ़ जा रही बस हुई खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बरेली से पिथौरागढ़ जा रही बस हुई खराब, यात्री परेशान
Sat, 29 Mar 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बरेली से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस बृजनगर (सूखीढांग) के पास खराब हो गई। बस में सवार 35 यात्रियों को चिलचिलाती धूप में दो घंटे तक दूसरी बस के आने का इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया।
शनिवार को पिथौरागढ़ डिपो कि बस (यूके 07 पीए 3197) बरेली से यात्री लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। बस टनकपुर पहुंचने के बाद 25 किमी आगे बढ़ी ही थी कि तकनीकी खामी के कारण बृजनगर (सूखीढांग) के पास जाकर रुक गई। परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद दूसरी बस पहुंची और यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पिथौरागढ़ डिपो के सहायक मंडलीय प्रबंधक रविशेखर कापड़ी ने बताया कि फैन बेल्ट खराब होने के कारण बस खराब हो गई थी। मेकेनिक भेजकर बस को ठीक कराया गया। संवाद