{"_id":"66a92004866ab56b8f0cf3bc","slug":"bus-crushes-scooter-riding-couple-condition-critical-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103952-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बस ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बस ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, हालत गंभीर
Tue, 30 Jul 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
घायल ज्योति। संवाद
टनकपुर बनबसा(चंपावत)। खटीमा हाइवे पर बनबसा सेना कैप के पास हरियाणा रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार सैनिक और उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। स्कूटी सवार दंपती सेना की कैंटीन से सामान लेने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह टनकपुर के आमबाग में किराए में रह रहे मूल रूप से चंपावत के दुधौरी निवासी चार नागा रेजीमेंट के सैनिक नवीन सिंह बिष्ट (36 ) पुत्र उदय सिंह अपनी पत्नी 35 वर्षी ज्योति के साथ स्कूटी संख्या आरजे 20 एलएस 3529 से सेना की कैंटीन से सामान लेने जा रहा था। इस बीच करीब 10ः05 बजे हाईवे पर कैंटीन के पास स्कूटी मोड़ते ही हरियाणा के गुरुग्राम डिपो की बस संख्या एचआर 55 जीवी 3705 ने रौंद दिया। दंपती टक्कर में उछल कर गिर गया।
पीछे से आ रहे सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारी राजपाल सिंह चौहान और सीओ के वाहन चालक खड़क सिंह ने घायलों को अपने वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅ. मानवेंद्र शुक्ल ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया। दोनों की हालत गंभीर होने पर तत्काल हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इधर, बताया गया कि सैनिक नवीन सोमवार ही जम्मू से अवकाश पर आया और सुबह सामान लेने कैंटीन जा रहा था। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई है। इधर, बनबसा पुलिस ने तत्काल मौके से रोडवेज की बस को कब्जे लेकर थाने खड़ा करा दिया।