फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bus

बस का ब्रेक प्रेशर लीक, 36 यात्री डरे-सहमे पहुंचे गंतव्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bus
चंपावत पहुंची रोडवेज की रास्ते में खराब हुई बस। - फोटो : CHAMPAWAT
परिवहन निगम की बस का दगा देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो की गुरुग्राम से पिथौरागढ़ जा रही बस का ब्रेक प्रेशर लीक होने से बस सवार 36 यात्रियों की जान सांसत में आ गई। किसी तरह टनकपुर से चंपावत की 75 किमी की दूरी को साढ़े छह घंटे में पूरा किया जा सका। बस में खामी को लेकर चालक और मुसाफिरों के बीच विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07पी/ए 2907) गुरुग्राम से पिथौरागढ़ जा रही थी। बस सुबह करीब 6 बजे टनकपुर स्टेशन में पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद बस वहां से चली तो चल्थी और बेलखेत के बीच ब्रेक प्रेशर लीक होने से ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। रास्ते में बस में खामी की जानकारी लगने से मुसाफिर दहशत में आ गए।
विज्ञापन

बस चालक राजेंद्र चंद्र किसी तरह बस को धीरे-धीरे चलाता रहा लेकिन चंपावत से 10 किमी पूर्व बनलेख के पास बस बंद हो गई। यहां करीब डेढ़ घंटे तक चालक और परिचालक नवीन पंत ने बस को ठीक करने की कोशिश की। किसी तरह दोपहर करीब एक बजे बस चंपावत स्टेशन में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते भर डरे-सहमे यात्रियों में कुछ की इस दौरान चालक-परिचालक से नोकझोंक भी हुई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनकी जान को खतरे में डालकर बस को 75 किमी तक चलाया गया। कमल सिंह, अशोक जोशी, हेमा देवी, मोहन सिंह, विक्रम सिंह सहित कई यात्रियों का कहना था कि चालक बस को बेहद धीरे चला रहा था।

चंपावत में थोड़ी-बहुत मरम्मत के बाद बस को किसी तरह लोहाघाट कार्यशाला पहुंचाकर ब्रेक प्रेशर को ठीक करा पिथौरागढ़ ले जाया गया। इधर रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक केएस राना ने बताया कि बस का ब्रेक प्रेशर कैसे लीक हुआ है, इसकी जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि बीते 9 नवंबर को लोहाघाट से दिल्ली जा रही रोडवेज की एक बस का तिलौन के पास ब्रेक फेल हो गया था। तब ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार 40 यात्रियों की जान बस सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed