{"_id":"662fd3960cd8d6f770033c35","slug":"burning-tree-fell-on-the-highway-jammed-for-one-and-a-half-hour-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102960-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जलता पेड़ हाइवे पर गिरा, डेढ़ घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जलता पेड़ हाइवे पर गिरा, डेढ़ घंटे लगा जाम
Mon, 29 Apr 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ हाइवे में टिपन टाप के पास जंगल की आग से गिरा साल का पेड़ और लगा जाम। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। जंगलों की आग का असर अब यातायात पर भी पड़ने लगा है। पिथौरागढ़ हाइवे पर टिपन टाप के पास एक जलता साल का पेड़ पहाड़ी से गिरकर सड़क पर आ गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक हाइवे पर लगे जाम में वाहन फंसे रहे। जेसीबी ने पेड़ को सड़क से हटा कर यातायात सुचारु किया।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ हाइवे पर नगर से करीब 15 किमी ऊपर बूम वन रेंज के अंतर्गत बस्टिया के जंगल में टिपन टाप के पास दोपहर एक बजे जला हुआ पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे जाम लग गया और चंपावत, पिथौरागढ़ को आने जाने वाले वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन सक्रिय हो गया। बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि करीब सवा दो बजे जेसीबी से पेड़ को सड़क से हटाकर किनारे कर यातायात सुचारु किया गया।