फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Burned the effigy of MLA

भाजपाइयों ने फूंका विधायक का पुतला

Thu, 12 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Thu, 12 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन

कोतवाल कमल राम आर्या और उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा के स्थानांतरण के विरोध में भाजपाइयों ने विधायक हेमेश खर्कवाल का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर स्थानांतरण किए गए।

विज्ञापन


पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने तुलसीराम चौराहे में पुतला फूंका और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि दोनों दलित पुलिस अधिकारियों को रातों-रात हटवाकर विधायक ने अपनी दलित विरोधी सोच उजागर की है। पूर्व जिलाध्यक्ष बगौली और मदन सिंह महर ने आरोप लगाया कि अवैध धंधों को रोक रहे पुलिस के ये अधिकारी विधायक को रास नहीं आए और उनका तबादला करवा दिया गया।
विज्ञापन


दीपावली जैसे पर्व पर टनकपुर क्षेत्र कोतवाल विहीन रखा गया। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष कमल पंत, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश वर्मा, भीम रजवार, जसौद सिंह, मुकेश साहू, ईश्वरी पंत, प्रवीण मेहता, योगेश जोशी, हरिओम सेठी, छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, नितिन मंगला, गोकुल प्रसाद, विनोट गड़कोटी, हिंजामं के प्रदेश मंत्री नवीन बिष्ट, गिरीश पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed