फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Budget released for batterment

चंपावत और लोहाघाट के बिजली घरों में लगेंगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर   

Fri, 11 Jan 2019 11:11 PM IST
kamlesh kamlesh कमल जोशी   चंपावत।
कमल जोशी   चंपावत। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 11 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Budget released for batterment
चंपावत विद्युत सब स्टेशन में लगाए गए ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
जिले में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगने के लिए ऊर्जा निगम को 8.94 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। ऊर्जा निगम ने बिजली घरों में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चंपावत और लोहाघाट बिजली घरों में बड़े ट्रांसफार्मर लगने की कवायद शुरू हो जाएगी।  
विज्ञापन


चंपावत और लोहाघाट के पहाड़ी हिस्सों में ओवर लोडिंग से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने तीन-चार महीने पहले शासन स्तर को प्रस्ताव भेजा था। दिसंबर में बिजली घरों में बड़े ट्रांसफार्मर लगने की स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई है। चंपावत और लोहाघाट बिजली घरों में वर्तमान में तीन-तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। दोनो शहरों मेें कनेक्शन धारकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए ऊर्जा निगम ने बिजली घरों में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है। ऊर्जा निगम को चंपावत के लिए 4.94 लाख और लोहाघाट के लिए चार लाख की धनराशि मिल गई है।  
विज्ञापन


पहले तीन-तीन एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे थे  
चंपावत। जिले के लोहाघाट और चंपावत बिजली घरों में तीन-तीन एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे थे। बिजली घरों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने से लगातार ओवर लोडिंग की स्थिति बन रही थी। इसको देखते हुए ऊर्जा निगम ने बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित करने का निर्णय लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े सात हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ  
चंपावत। चंपावत और लोहाघाट में साढ़े सात हजार उपभोक्ता है। ट्रांसफार्मर लगने से चंपावत में 3350 और लोहाघाट में 4150 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बाजार क्षेत्र में कनेक्शन धारकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  


चंपावत और लोहाघाट बिजली घरों में पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 8.45 लाख की स्वीकृति मिल गई है। इन दिनों टेडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द दोनों बिजली घरों में बड़े ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद शुरू की जाएगी।  
विकास भारती, एसडीओ यूपीसीएल चंपावत।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed