फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Budget: Efforts to construct the state's third science center will be expedited

बजट : तेज होगी राज्य के तीसरे साइंस सेंटर के निर्माण की कवायद

Tue, 27 Feb 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 27 Feb 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Budget: Efforts to construct the state's third science center will be expedited
चंपावत। जिले में देहरादून और अल्मोड़ा के बाद राज्य के तीसरे साइंस सेंटर के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। राज्य कैबिनेट की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट के बाद साइंस सेंटर निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सेंटर में ऑडिटोरियम, इनोवेशन हट और पार्क का निर्माण भी होगा। साथ ही साइंस पार्क के अलावा फन साइंस और थीम बेस्ड गैलरी का निर्माण भी कराया जाएगा। सेंटर के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


--
स्पोर्ट्स कॉलेज भवन के लिए मिले दो करोड़

पिथौरागढ़। विधानसभा बजट सत्र में पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज भवन के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वर्तमान में यहां पर बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और फुटबाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई कार्य निर्माणाधीन हैं। पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में सिंथेटिक ट्रेक, दर्शक दीर्घा, डोरमेट्री सहित कई अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। यहां लड़कों के लिए हॉस्टल का निर्माण भी प्रस्तावित है। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि अभी बजट स्वीकृत होने की उन्हें सूचना नहीं है। किस कार्य के लिए स्वीकृत हुआ है। संवाद
विज्ञापन

--
पिथौरागढ़। बजट सामान्य रहा है। बजट में सिर्फ सरकार के गुणगान हैं। बहुत सारे जनमुद्दों और चीजों की उपेक्षा की गई है। सरकार से आम लोगों को बेहतर बजट की उम्मीद थी लेकिन सरकार इस पर खरी नहीं उतर पाई। कुल मिलाकर राज्य का बजट पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। - मयूख महर, विधायक कांग्रेस पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के समग्र विकास को देखते हुए 89,230 करोड़ का समावेशी एवं विकासोन्मुखी बजट पेश किया है। उन्नत कृषि, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, महिला सशक्तीकरण, विकसित पर्यटन क्षेत्र, युवाओं के उत्थान और बुजुर्गों के लिए विशेष योजनाओं के संचालन के साथ ही उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्रदान करने में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। - गिरीश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़।
--
राज्य सरकार के बजट में चंपावत जिले के लिए विशेष अनुकंपा प्राप्त हुई है। लंबे समय से साइंस सेंटर निर्माण की बात की जा रही थी, सरकार ने बजट जारी कर अपनी मंशा साफ कर दी है। - सनी वर्मा, छात्र नेता, चंपावत।।

--
चंपावत से मुख्यमंत्री धामी के विधायक होने के कारण जिले के लोगों को बजट से खासी उम्मीदें थीं जिसे पूरा करने का दावा किया गया है। डबल इंजन की सरकार में चंपावत जिले का विकास होना ही है- - ईश्वरी भट्ट, व्यापारी, चंपावत।
-- मुख्यमंत्री की ओर से पेश किया गया बजट कहीं चुनावी बजट न बन जाए। चंपावत जिले के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री यहां का प्रतिनिधित्व करते हैं और यहां के लोगों की भलाई का सोचते हैं। - लीलावती भट्ट, गृहिणी, चंपावत।

-- चंपावत जिला लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पेश किया बजट बेहद संतुलित और लोगों को लुभाने वाला है। उम्मीद है कि इससे गरीबों का भला होगा। - ईश्वर जोशी, श्रमिक, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed