{"_id":"58501e8d4f1c1ba06f64a790","slug":"bsnl-service-was-disrupted-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत, लोहाघाट की बीएसएनएल सेवा तीन घंटे ठप रही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत, लोहाघाट की बीएसएनएल सेवा तीन घंटे ठप रही
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 13 Dec 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत, लोहाघाट की बीएसएनएल सेवा तीन घंटे ठप रही
- फोटो : अमर उजाला
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा ने एक बार फिर दगा दिया। मंगलवार को तीन घंटे से अधिक वक्त तक संचार सेवा ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बैंकिंग सेवा के भुगतान भी इस दौरान लटके रहे।
मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे से बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित रही। इस दौरान बीएसएनएल के उपभोक्ता बात करने के लिए तरसते रहे। इंटरनेट सेवा भी बाधित रही। बैंकों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ा। तीन दिन बाद बैंक खुलने से भुगतान की उम्मीद में एसबीआई सहित अन्य बैंकों में खड़े लोगों को भारी निराशा हुई।
रकम जमा करने और निकालने के लिए भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बीएसएनएल के उप खंड अभियंता मनीष पंत ने बताया कि पिथौरागढ़-लोहाघाट के बीच ऑप्टीकल फाइबर केबल कटने से संचार सेवा बाधित रही। लोहाघाट के अलावा चंपावत सहित समूचे पहाड़ी हिस्से में बीएसएनएल सेवा ठप रही। पिथौरागढ़ से आई तकनीकी टीम ने केबिल ठीक कर सेवा सुचारु की।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसियों की लापरवाही
चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से की बीएसएनएल की संचार सेवा 9 दिनों में तीन बार बाधित हो चुकी है। 5 दिसंबर, 11 दिसंबर और 13 दिसंबर को ओएफसी कटने से संचार सेवा अवरुद्ध हुई। पहले दो दिन ये संचार सेवा अल्मोड़ा-हल्द्वानी और अल्मोड़ा-देवीधुरा में कटी। तीसरी बार पिथौरागढ़-लोहाघाट में लाइन कटी। बीएसएनएल के उप खंड अभियंता मनीष पंत का कहना है कि इन स्थानों पर अन्य विभागों द्वारा नाली व अन्य निर्माण के लिए की जाने वाली खुदाई से केबल कटी। एसडीओ ने दावा किया कि बीएसएनएल की लाइनों में गुणवत्ता की कमी नहीं है।