फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BSF jawan Dayal Ram last rites performed with military honors in lohaghat champawat

Uttarakhand: सैन्य सम्मान के साथ BSF जवान का किया अंतिम संस्कार, परिजन बेसुध; ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत

Mon, 22 Jul 2024 06:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Jul 2024 06:58 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान सीमा कच्छ में ड्यूटी के दौरान दिवंगत बीएसएफ के हवलदार दयाल राम (49) का पार्थिव शरीर उनके मल्ला पाटन आवास पर पहुंचा। सैन्य सम्मान के साथ ऋषेश्वर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
BSF jawan Dayal Ram last rites performed with military honors in lohaghat champawat
सैन्य सम्मान के साथ BSF जवान का किया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा कच्छ में ड्यूटी के दौरान दिवंगत बीएसएफ के हवलदार दयाल राम (49) का पार्थिव शरीर उनके मल्ला पाटन आवास पर पहुंचा। सैन्य सम्मान के साथ ऋषेश्वर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिजन बेसुध हैं। पूरे क्षेत्र में शोक है।

विज्ञापन

शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा में गुजराज कच्छ में पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम सभा पाटन-पाटनी लोहाघाट के मल्ला पाटन निवासी हवलदार दयाल राम की अधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण मौत हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को लोहाघाट पाटन-पाटनी गांव लाया गया। उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, दयाल तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगा रहे थे। गुजरात और दिल्ली से आई बीएसएफ की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। दिल्ली से आए बीएसएफ के कमांडेंट एमके नेगी, आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत, तहसीलदार जगदीश नेगी, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh Protest: कलक्ट्रेट पहुंचे हरीश धामी, आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात की

विज्ञापन
विज्ञापन
चिता को मुखाग्नि दिवंगत दयाल राम के भाई दीवान विश्वकर्मा और नवीन विश्वकर्मा ने दी। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, गोविंद वर्मा, योगेश मेहता, प्रकाश सिंह बोहरा, मोहन चंद्र पाटनी, सुभाष विश्वकर्मा, चांद बोहरा, सचिन जोशी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed