फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Brought the woman five km from Doli to the foot road and then sent her to the hospital

Champawat News: महिला को पांच किमी डोली से पैदल सड़क तक लाए फिर अस्पताल पहुंचाया

Mon, 07 Aug 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 07 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Brought the woman five km from Doli to the foot road and then sent her to the hospital
सड़क बंद होने से डोली के सहारे बीमार नीलावती को सड़क पर ले जाते ग्रामीण। संवाद
चंपावत। सड़क होते हुए बड़ौली गांव की बीमार नीलावती को अस्पताल पहुंचने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ा। पांच किलोमीटर पैदल रास्ते को नापकर महिला को स्वांला सड़क तक पहुंचाया गया। ये नौबत धौन-बड़ौली सड़क के बंद होने से आई। हालांकि टनकपुर के निजी अस्पताल में इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है। चंपावत से 23 किलोमीटर दूर बड़ौली गांव की नीलावती (40) पत्नी स्व. दिनेश थ्वाल पांच दिन से बीमार थीं। बेटे बसंत थ्वाल ने बताया कि सोमवार को उनकी मां की तबियत एकाएक ज्यादा खराब हो गई। इधर धौन-बड़ौली सड़क के 22 जुलाई से बंद होने के कारण महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीमार महिला को पांच किमी उतार-चढ़ाव भरे पैदल रास्ते को डोली के सहारे डेढ़ घंटे में पार कराया। नीलावती को सड़क तक पहुंचाने में हरीश थ्वाल, नीलाबंर, गिरीश थ्वाल, हेम चंद्र, पीतांबर, बल्लू थ्वाल आदि ने मदद की। परिजनों ने बताया कि टनकपुर के निजी अस्पताल में इलाज के बाद नीलावती की तबियत में सुधार है।
विज्ञापन


बाक्स
17 दिन से नहीं खुली सड़क, अब प्रशासन ने दिए निर्देश
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे धौन से बड़ौली की छह किमी लंबी सड़क 22 जुलाई से बंद है। इस कारण यहां लोगों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। क्षेत्र के लोग अनाज से लेकर अन्य जरूरी सामान पैदल रास्ते से ढोने को लोग मजबूर हैं। बुजुर्गों के अलावा बीमार लोगों को लाने-ले जाने में भी दिक्कत हो रही है। इस सड़क के ऊपरी हिस्से पर एनएच से आने वाले मलबे से नीचे खेत बर्बाद होने के साथ कुछ मकानों को भी खतरा है। इसके बावजूद 22 जुलाई से सड़क खोलने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के प्रभारी अभिषेक यादव को हर हाल में आठ अगस्त तक सड़क खोलने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed