फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Brother, sister in mourning the death of rocker in the trap

भाई की मौत के सदमे में बहन भी फंदे में झूली

Wed, 22 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 22 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन

 जिला मुख्यालय के समीपवर्ती चनाई गांव में भाई की मौत के सदमे में विवाहिता बहन ने भी फंदे में झूलकर जान दे दी। घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसकी लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लाश को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल महेश चंद्र के अनुसार चनाई निवासी पुष्पा देवी (28) पत्नी गिरीश की लाश बुधवार को जंगल में पेड़ से लटकती मिली। पुष्पा सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिना बताए घर से चली गई थी। उनका कहना है कि पुष्पा बीते दिनों दैवी आपदा में मारे गए भाई नवीन जोशी की मौत से सदमे में थी।
विज्ञापन


नवीन जोशी 28 मई को बरसाती नदी की चपेट में आ गया था, जिसका शव सात जून को गौड़ी क्षेत्र में मिला था। तब से ही पुष्पा अवसाद में थी। बुधवार सुबह ही उसका बड़ा भाई वीरेंद्र जो कि एसएसबी में काठगोदाम में तैनात है, भी छुट्टी के बाद अपने तैनाती स्थल को रवाना हुआ था, जिसके बाद पुष्पा ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed