फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   British-era teacher Prahlad Singh Adhikari is no more.

Champawat News: अंग्रेजों के दौर के शिक्षक प्रहलाद सिंह अधिकारी नहीं रहे

Mon, 10 Nov 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
British-era teacher Prahlad Singh Adhikari is no more.
प्रहलाद सिंह अ​धिकारी। (फाइल फोटो) स्रोत : परिजन 
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के रिटायर्ड शिक्षक प्रहलाद सिंह अधिकारी (103) का सोमवार सुबह निधन उनके पैतृक गांव बाराकोट में हो गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्रों पूर्व प्राचार्य बलुवाकोट डिग्री कॉलेज प्रो. राजेंद्र सिंह अधिकारी, महेश सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी व दीवान सिंह अधिकारी ने दी।
विज्ञापन

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि बाराकोट में शिक्षा के क्षेत्र में अधिकारी का काफी योगदान रहा। वह अंग्रेजों की शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर स्वतंत्र भारत की शैक्षणिक व्यवस्था के गवाह रहे। उन्होंने गुलाम भारत में वर्ष 1942 से सरकारी शिक्षक के रूप में अल्मोड़ा से शिक्षण कार्य प्रारंभ किया था और वर्ष 1982 में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्ति हुए थे।
विज्ञापन

उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लाॅक प्रमुख सीमा आर्या, जिपं सदस्य योगेश जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, नगेंद्र जोशी, पूर्व प्रधान राजू अधिकारी, ग्राम प्रधान पंकज कुमार, कृष्ण सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, जितेंद्र सिंह अधिकारी आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed