{"_id":"5ac10d644f1c1bb5618b4d39","slug":"bridges-at-the-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी में बंद रहता है पुलहिंडोला का एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी में बंद रहता है पुलहिंडोला का एटीएम
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई की पुलहिंडोला शाखा में स्थित एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमदेश क्षेत्र का इकलौता एटीएम रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में बंद रहता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में लीड बैंक में शिकायत की है। उनका कहना है कि एटीएम के बंद रहने से लोगों को नकदी निकालने में परेशान आती है।
गुमदेश क्षेत्र का एकमात्र एटीएम पुलहिंडोला में है। लेकिन बैंक के अवकाश के दिनों में यह एटीएम भी बंद रहता है। इस वजह से लोग बैंक की छुट्टी के दिन जरूरत पड़ने पर रकम नहीं निकाल पाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नकुल पंत सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि एटीएम बंद रहने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। उन्हें लोहाघाट जाकर नकदी निकालने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने लीड बैंक प्रबंधक से सप्ताह के सभी दिनों में एटीएम को खोलने की मांग की है। लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत का कहना है कि एटीएम बंद रहने के मामले की जांच करने के साथ इसे नियमित रूप से खुलवाया जाएगा।