फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   bridge approach wall

Champawat News: पुल बनने से पहले गिरी एप्रोच दीवार

Tue, 28 Mar 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
bridge approach wall
चंपावत के छतकोट-पाली सड़क पर निर्माणाधीन पुल। 
चंपावत। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत छतकोट से पाली तक बन रही सड़क पर क्वैराला नदी पर निर्माणाधीन पुल की एप्रोच दीवार पुल बनने से पहले ही गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार इससे पहले भी गिर थी जिसे दोबारा बनाया गया था। ग्रामीणों ने सड़क व पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी की आशंका जताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन




करीब सात किमी लंबी छतकोट से पाली तक बन रही सड़क पर क्वैराला नदी पर थपलचिना में लगभग 70 मीटर लंबे स्पान के पुल का निर्माण भी चल रहा है। निर्माणाधीन पुल की एप्रोच दीवार गत दिवस गिर गई। ग्रामीण केशव दत्त, लालमनि जोशी, पुष्कर दत्त, हेम चंद्र, मुकेश पांडेय, इंद्र देव, मोहन चंद्र, पानदेव, योगेश चंद्र, सतीश चंद्र आदि का कहना है कि अगर पुल बनने से पहले की एप्रोच दीवार बार बार गिर रही है, तो निर्माणाधीन पुल की मजबूती कैसी होगी इसको लेकर आशंका पैदा होने लगी है।
विज्ञापन




इस हादसे के बाद पुल निर्माण पर भी सवाल पैदा हो गए है। सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने से ग्राम घुरचुम, पाली, कोटा जमराडी, बूडाखेत, क्वारसिंग, दयोली, बेडा डाडल, न्याड़ी, बडोली, बस्टिया, चानपुर आदि गांवों के लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पीएमजीएसवाई के ईई एके जोशी का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच की जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed