फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   brave ladies respected

वीरांगनाओं को सम्मानित किया 

Thu, 26 Jul 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Updated Thu, 26 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
brave ladies respected
कारगिल विजय दिवस पर लोहाघाट में शहीदों को श्रद्घांजलि देते पूर्व सैनिक। - फोटो : champawat
कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के सैनिक दान सिंह मेहता, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहां पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। रिटायर्ड स्कावर्डन लीडर एमसी शर्मा, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी दरबान सिंह के अलावा कारगिल युद्ध में घायल हुए सैनिक दान सिंह ने युद्ध का ब्यौरा सुनाया। वहां एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीएफओ केएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि थे। संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। 
विज्ञापन


बनबसा में मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन क्लिप्टन शिप्वे, प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी, सचिव युजिन जार्ज, अविनाश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने मैडल के साथ मार्चपास्ट किया
लोहाघाट में पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों ने मैडलों के साथ दीनदयाल चौक स्थित शहीद स्मारक से मुख्य बाजार होते हुए सैनिक विश्राम गृह तक मार्चपास्ट किया। वहां कै. पीएस देव, कै. अमर सिंह, कै. बची सिंह, कै. रघुवीर सिंह, कै. बिशन सिंह, कै. इंदर सिंह, कै. डीएन जोशी थे।


इधर राजकीय पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. एके द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं सुनीता, बबीता भट्ट, सुमन बिष्ट, गीता कार्की, रचना वर्मा, प्रियंका चंद, मनीषा ओली, अल्का बिष्ट, चतुर्थ सेमेस्टर की श्रुति पाटनी, कमल जोशी, संजय सिंह गोबाड़ी, मनोज कुमार ने विचार रखे। कमल जोशी, श्रुति पाटनी के संचालन में डॉ. दीपक चंद्र, डॉ. रामधन नौटियाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनीषा नरियाल, डॉ. सरोज यादव, प्रकाश ढेक, कमल सिंह, योगेंद्र धोनी, दीपक कुमार आदि थे।

शहीद खीम सिंह कुंवर को श्रद्धांजली दी
बनबसा। पूर्व सैनिकों व नागरिकों ने कारगिल विजय दिवस गर्व के साथ मनाया। कारगिल युद्ध में शहादत देने वाले क्षेत्र के शहीद खीम सिंह कुंवर को याद कर उनके स्मारक में पुष्पांजली, कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। दो मिनट का मौन रख शहीद की आत्माशांति के लिए प्रार्थना की गई।

 

शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. हरीश कापड़ी, पुष्कर कापड़ी, राज्य आंदोलनकारी महेश चंद, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान, शंकर लाल वर्मा, जिपं सदस्य ऊषा गुरूंग, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, कोषाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, ग्राम प्रधान गंगा गुरूंग, गीता देवी, अरुण कुमार, हेमा जोशी, शिवनारायण साहू समेत काफी संख्या में पूर्व सैनिक, नागरिक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed