फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Braikfail in Amorhi

अमोड़ी में ब्रेक फेल होने से होटल में घुसी कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Braikfail in Amorhi
चंपावत के अमोड़ी में ब्रेक फेल होने से दुकान के भीतर घुसी कार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के अमोड़ी बाजार में शुक्रवार को ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित एक कार होटल में जा घुसी। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। लखनऊ निवासी कमलेश अवस्थी कार संख्या यूपी 32 जीवी 1039 में सवार होकर पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल पिथौरागढ़ से लखनऊ जा रहे थे। इस कार को कमलेश स्वयं चला रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच अमोड़ी के पास तेज ढलान पर कार का ब्रेक खराब हो गया। इस कारण कमलेश ने सूझबूझ का परिचय देकर कार को दीवार से टकराने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रयास में कार अनियंत्रित होकर एक होटल में जा घुसी। इस दौरान कार में सवार उनके परिजन और आसपास मौजूद लोग बालबाल बच गए।
विज्ञापन

पंचेश्वर मार्ग पर मैक्स और डंपर में भिड़ंत
लोहाघाट (चंपावत)। यहां पंचेश्वर मार्ग पर डंपर की चपेट में आकर मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मैक्स वाहन में बैठे यात्रियों की जान बाल-बाल बची। शुक्रवार को पंचेश्वर से सवारी लेक आ रही मैक्स संख्या यूए 03-4578 की किमतोली से चार किमी आगे पंचेश्वर मार्ग पर रेत लेकर खीड़ी जा रहे डंपर यूके 03 सीए 8989 की मैक्स के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें मैक्स खाई में जाने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। भिड़ंत होने के कारण मार्ग पर देर तक जाम लग गया। इससे वाहनों की कतार लग गई। पंचेश्वर कोतवाली के एसआई हरीश राम, ललित रावल, पवन वर्मा ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया। बताया कि सभी यात्री बाल-बाल बचे। वाहन चालकों में समझौता होने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।
खाई में लुढ़की जेसीबी, ऑपरेटर सहित दो घायल
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम के दौरान एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एनएच पर अमोड़ी के पास जेसीबी करीब 100 मीटर नीचे गिर गई।
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोरा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सवा 11 बजे हुए इस हादसे में घायल जेसीबी ऑपरेटर और एक अन्य कर्मी बुरी तरह चोटिल हो गया। दोनों को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। दोनों घायलों के नाम, पता भी नहीं चल सके।

छतार में नदी में गिरी कार, बाल-बाल बचा सवार
चंपावत। यहां से चार किमी दूर छतार से पूल्ड हाउस को जाने वाली सड़क के पास एक कार बेकाबू होकर नदी के किनारे जा गिरी। शुक्रवार शाम को हुए इस हादसे में कार चालक प्रकाश बाल-बाल बच गया। कार को काफी नुकसान हुआ है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed