{"_id":"5766c5c54f1c1bbd4f11bd35","slug":"both-state-recognition-granted-to-polytechnics","type":"story","status":"publish","title_hn":" दोनों राजकीय पॉलीटेक्निकों को मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों राजकीय पॉलीटेक्निकों को मिली मान्यता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
दोनों राजकीय पॉलीटेक्निकों को मिली मान्यता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल में चंपावत जिले में खुले दोनों नए राजकीय पॉलीटेक्निक को आखिरकार मान्यता मिल गई। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईटीईसी) से दोनों पॉलीटेक्निक को मान्यता दे दी है। इसी के साथ संस्थान को लेकर बनी उहापोह की स्थिति भी खत्म हो गई।
विज्ञापन
2013 में टनकपुर और 2014 में चंपावत में राजकीय पॉलीटेक्निक खुला, लेकिन इन दोनों संस्थाओं को एआईटीसी की मान्यता नहीं थी। विधायक हेमेश खर्कवाल ने बताया कि दोनों पॉलीटेक्निक को अब एआईटीईसी से हरी झंडी मिल गई है। मान्यता के लिए भवन, पदों के सृजन और अन्य मानकों का पूरा होना जरूरी होता है। बताया कि चंपावत का पॉलीटेक्निक भवन अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
चंपावत पॉलीटेक्निक इस वक्त नगर पालिका के किराए के भवन में चल रहा है। इसमें मात्र एक इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड हैं। पॉलीटेक्निक के प्रभारी कमलेश कुमार के मुताबिक प्राचार्य, 3 विभागाध्यक्ष, 14 प्रवक्ताओं, कार्यशाला अनुदेशक सहित कुल 33 पद स्वीकृत हैं, लेकिन अभी काम सात प्रवक्ताओं से चलाया जा रहा है। वहीं 2013 में खुले टनकपुर राजकीय पॉलीटेक्निक में सिविल और कंप्यूटर साइंस के दो ट्रेड हैं।
विज्ञापन