फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Book Published of Dr Deepak Kripal

बनबसा वासी डॉ. दीपक कृपाल ने लिखी किताब सेंस ऑफ क्वाइट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Book Published of Dr Deepak Kripal
डा. दीपक कृपाल।संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नगरवासी डॉ. दीपक कृपाल की चर्चित पुस्तक सेंस ऑफ क्वाइट बाजार में उपलब्ध है। इस पुस्तक में जटिल मानव संबंधों से उपजी परिस्थितियों पर भारतीय समाज में मौजूद वर्गभेद, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं, धर्म, भ्रष्टाचार, सामाजिक दबाव के असर को दर्शाया गया है। पुस्तक में मौजूद सभी पात्र, घटनाक्रम असल जीवन की घटनाओं, चरित्रों से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

चार वर्षों में तैयार डॉ. कृपाल की यह दूसरी पुस्तक है। इससे पहले वे द डेविल्स गेट एन इंपॉसिबल जर्नी नामक शीर्षक से पुस्तक लिख चुके हैं। डॉ. कृपाल मूलरूप से आंबेडकर ग्राम फागपुर के निवासी हैं, जो अब बनबसा में रह रहे हैं। उनके पिता होशियार कृपाल यहां एनएचपीसी कर्मी हैं। डॉ. कृपाल एवं उनकी पत्नी पेशे से चिकित्सक हैं। उनकी पुस्तक सेंस ऑफ क्वाइट की पृष्ठभूमि हरिद्वार की है। पुस्तक के तीन पात्र चिकित्सक हैं, जो अपनी निजी कॅरिअर और आपसी संबंधों के जंजाल से जूझ रहे हैं। कहानी की बातचीत, भाषा प्रयोग और सामाजिक हकीकत दिखाने के लिए लेखक ने हरिद्वार के कई लोगों के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन

लेखक और उनकी पत्नी चिकित्सक हैं। इस कारण पुस्तक के पात्र भी चिकित्सक ही हैं। चिकित्सक को निजी और पेशेवर जीवन में जिन मनोवैज्ञानिक परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है, उसका जिक्र इस पुस्तक में सरल अंग्रेजी भाषा में किया गया है। डॉ. कृपाल ने एनएचपीसी केवि क्रमांक दो से इंटर करने के बाद कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएमसी) से एमबीबीएस किया है। वे एनटीपीसी में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी पुस्तक देश के प्रमुख बुक स्टोरों समेत अमेजन, फ्लिपकार्ट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed