फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bone. patients. getting. treatment. sub district hospital.

Champawat News: उप जिला अस्पताल में हड्डी रोगियों को नहीं मिल पा रहा उपचार

Sat, 08 Feb 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 08 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bone. patients. getting. treatment. sub district hospital.
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का खामियाजा यहां की गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को बाहरी अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण अस्पताल रेफर सेंटर हो गया है।
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल लोहाघाट में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, ईएनटी सर्जन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि के पद रिक्त चल रहे हैं। जागरूक युवा विपिन गोरखा ने कहा कि वह अस्पताल की बदहाली पर पूर्व में उन्होंने लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया था। उस दौरान कुछ दिनों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर की नियुक्ति भी की थी, लेकिन अब अस्पताल की हालत बदहाल हो गई है। गोरखा ने कहा कि अगर जल्द अस्पताल की हालत न सुधरी तो फिर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इधर नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि वह शिष्टमंडल लेकर जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
उप जिला अस्पताल लोहाघाट में वर्तमान में कुल 13 डॉक्टर हैं। जिसमें केवल रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक के अलावा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।- सोनाली मंडल, चिकित्साधीक्षक, उप जिला अस्पताल लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed