फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bone patients and women are not getting treatment

Champawat News: हड्डी के मरीजों और महिलाओं को नहीं मिल रहा इलाज

Wed, 10 Dec 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bone patients and women are not getting treatment
टनकपुर (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में आर्थो सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन समेत चतुर्थ श्रेणी के 10 पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से मैदानी क्षेत्र की बड़ी आबादी को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश लोग इलाज के लिए खटीमा, हल्द्वानी और बरेली जाते हैं।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में पूर्णागिरि तहसील के पहाड़ और मैदान क्षेत्र के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से मरीज इलाज के लिए आते हैं। हर रोज अस्पताल में 200 से अधिक मरीज पंहुंचते हैं। अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, फिजिशियन, सर्जन, स्त्री, चर्म, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, नेत्र शल्यक, ईएनटी सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, आर्थो सर्जन, दंत शल्यक, चिकित्साधिकारी, पैथोलाजिस्ट आदि के पद सृजित हैं। इनमें दो फिजिशियन के सापेक्ष एक, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, ईएनटी सर्जन, आर्थो सर्जन पद रिक्त चल रहे हैं। स्वीकृत पांच चिकित्साधिकारियों के सापेक्ष पर दो रिक्त हैं। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी विभाग को दी गई है। प्रयास हैं कि सभी को बेहतर इलाज दिया जाए।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य निरीक्षक का एक भी रिक्त है। दो वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद के सापेक्ष एक रिक्त है। कनिष्ठ सहायक एक और चतुर्थ श्रेणी के कुल 15 में से 10 रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed