{"_id":"57695edd4f1c1bb571b47e2a","slug":"bolero-s-foot-crushed-the-roadside-sleeping-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने सड़क किनारे सो रहे जेई के पैर कुचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने सड़क किनारे सो रहे जेई के पैर कुचले
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 21 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो ने सड़क किनारे सो रहे जेई के पैर कुचले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम में ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर बोलेरो ने सड़क किनारे सो रहे बिजली विभाग के जेई के दोनों पैर कुचल दिए। एक हाथ की अंगुलियां भी फ्रैक्चर हुई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल जेई को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए हैं। पुलिस ने दुर्घटना में लिप्त बोलेरो को कब्जे में ले लिया है जबकि उसका चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
कासीमपुर पावर हाउस का जेई पौरुष कुमार (31) पुत्र सुरेश चंद्र परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आया था। बैरियर खुलने का समय होने से पहले ही वे तड़के ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर पहुंच गए। बैरियर नहीं खुलने पर जेई पौरुष कुमार ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार के समीप ही जमीन में चटाई बिछाकर सो गया।
विज्ञापन
इसी बीच यूपी जिला मैनपुरी से आई श्रद्धालुओं की बोलेरो (यूपी 82 एस/2498) ठुलीगाड़ बैरियर पर पहुंची। बैरियर बंद देख बोेलेरो का चालक वाहन पीछे करने लगा तो गाड़ी का टायर जमीन में सोए जेई पौरुष के दोनों पैरों पर चढ़ गया। हादसे के बाद परिजन उसे फौरन संयुक्त अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर वीके जोशी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए हैं। ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि दुर्घटना के बाद बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया। बोलेरो का सीज कर वाहन मालिक को दुर्घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।