Champawat: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम
चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के ग्राम गैंडाखाली नंबर तीन में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई और भाजपा नेता सूरज प्रहरी ने बताया कि मंगलवार की रात को गैंडाखाली नंबर तीन निवासी मुकेश प्रहरी (40) पुत्र सुरेश लाल के घर पर पूजा चल रही थी। रात करीब 11:15 बजे अचानक मुकेश उठ कर चला गया। इसके बाद पास ही स्थित खाली पड़े कमरे में उसने फांसी लगा कर जान दे दी। जब काफी देर तक वह नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। वह एक खाली पड़े कमरे में फंदे से लटका मिला। उसे नीचे उतार कर उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मुकेश मानसिक रूप से बीमार रहने के कारा पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। परिवार में दो भाईयों में वह बड़ा था, उससे छोटा कमलेश कुमार है। उसके परिवार में पत्नी सरस्वती देवी, दो बेटियां राशि व दिया और बेटा सौरभ हैं। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।