फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   body of a youth missing for three days was found in the bushes in lohaghat

Champawat: तीन दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला, घर से बाइक लेकर निकला था सचिन; जांच में पुलिस

Sat, 29 Mar 2025 05:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Mar 2025 05:17 PM IST
सार

लोहाघाट में तीन दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाटी ब्लाॅक के पोखरी धूनाघाट के जंगल में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
body of a youth missing for three days was found in the bushes in lohaghat
सचिन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिले के लोहाघाट में तीन दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाटी ब्लाॅक के पोखरी धूनाघाट के जंगल में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

लोहाघाट थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सचिन माहरा (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी जनकांडे 27 मार्च की शाम को बाइक लेकर घर से कहीं चला गया था। देर रात तक युवक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों से आसपास और रिश्तेदारी में खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने 28 मार्च को पाटी थाने में सचिन की गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को धूनाघाट पोखरी के पास सड़क से करीब 100 मीटर नीचे झाड़ियों बाइक और सचिन का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए।

विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची लोहाघाट और पाटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। इधर गांव के अशोक सिंह माहरा ने बताया कि तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का सचिन गुरुग्राम (हरियाणा) के पास बेकरी में काम करता था। वह होली के दौरान घर आया था। एसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed