फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Board meeting: All 11 wards of Tanakpur city will be illuminated with street lights

बोर्ड बैठक : टनकपुर नगर के सभी 11 वार्ड स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे

Mon, 23 Jun 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 23 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Board meeting: All 11 wards of Tanakpur city will be illuminated with street lights
टनकपुर (चंपावत)। पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नगर के सभी 11 वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही नालियों की सफाई, मार्ग निर्माण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में बोर्ड बैठक हुई। इसमें शासन के निर्देश पर नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार कराने पर सहमति दी गई। नगर के क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधारीकरण, नए मार्ग निर्माण किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर के सभी 11 वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुचारु किए जाने, नगर क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई कराकर कीटनाशक का छिड़काव कराने, वार्डों में फाॅगिंग कराने पर सहमति दी गई।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए डीपीआर स्वीकृति कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। वार्ड संख्या तीन बंगाली काॅलोनी की भूमि के हस्तांतरण संबंधी कार्यवाही किए जाने पर सहमति दी गई। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पालिका कार्यालय के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव पर सर्वसहमति जताई गई। इसके अलावा बताया गया कि वार्ड संख्या 5 में निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी के लिए दो मंजिला कम्यूनिटी हाॅल का निर्माण कराया जाएगा। बोर्ड बैठक में कुल 36 प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभासद सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अंसारी, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट़ट, बबीता वर्मा, शैलेंद्र कुमार, सविता बिष्ट, पालिका एई लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, प्रिया बिष्ट आदि थे।
फोटो : फोटो - 23 सीपीटी 03पी- टनकपुर में पालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करते पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed