फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand board exam 2020 : Board copies will check from tomorrow

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: चंपावत जिले के दो केंद्रों में शनिवार से शुरू होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन

Fri, 12 Jun 2020 03:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand board exam 2020 : Board copies will check from tomorrow
मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित। - फोटो : AMAR UJALA

कोरोना वायरस की महामारी से उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा मूल्यांकन का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बार ये मूल्यांकन करीब ढाई महीने देर से शुरू होगा। 13 जून से दो केंद्रों में मूल्यांकन कार्य शुरू होगा, जो 19 जून तक चलेगा। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि निष्पक्ष और गोपनीय तरह से मूल्यांकन के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं।

विज्ञापन


कोविड-19 के चलते इस बार अभी उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं भी पूरी नहीं हो सकी हैं। हाईस्कूल में गणित, उर्दू व संस्कृत और इंटर में संस्कृत, जीव विज्ञान, गणित व समाज शास्त्र के पेपर 20 जून से 23 जून को होने हैं। जिन प्रश्रपत्रों के पहले पेपर हो चुके हैं, उनकी कॉपियों के मूल्यांकान का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले में लोहाघाट जीआईसी और टनकपुर जीजीआईसी में मूल्यांकान किया जाएगा। 35 हजार से अधिक कॉपियों को जांचने का काम कुल 61 एलटी व प्रवक्ता करेंगे। शुक्रवार को मुख्य शिक्षाधिकारी ने टनकपुर मूल्यांकन केंद्र का दौरा कर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने शिक्षकों को मूल्यांकन में सभी जरूरी सावधानियां बरतने को कहा। मूल्यांकन से पूर्व शिक्षकों को संक्षिप्त प्रशिक्षण व दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed