फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Blood Bank of Champawat

ब्लड बैंक नए वित्त वर्ष से शुरू हो सकेगा

Mon, 20 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 20 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Blood Bank of Champawat
चंपावत का ब्लड बैंक - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। करीब पांच साल से तैयार ब्लड बैंक अगले दो माह में शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से चंपावत सहित प्रदेश के तीन जिलों को ब्लड बैंक शुरू करने की मंजूरी के बाद इस उम्मीद को पंख लगे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय की हरी झंडी के बाद पिछले साल दिसंबर में लैब तकनीशियन के पदों को भरा जा चुका है। ब्लड बैंक के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में 2012 में करीब 22.90 लाख रुपए से ब्लड बैंक भवन का निर्माण किया गया था लेकिन उपकरणों के अभाव और पदों के न भर पाने के कारण लाइसेंस नहीं मिल सका। इसके संचालित न होने की वजह की थी लेकिन अब ये दोनों अड़चनें दूर हो रही हैं। राज्य एड्स नियंत्रण समिति (नाको) के सहायक परियोजना निदेशक डॉ. विनोद टोलिया ने बताया कि उपकरणों के लिए दो माह पूर्व 36 लाख रुपए रिलीज हो चुके हैं।
विज्ञापन


साथ ही ब्लड बैंक के लिए दो लैब तकनीशियनों की तैनाती भी की जा चुकी है। जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट, स्टाफ नर्स आदि पदों की तैनाती है। इन्हें यहीं से ब्लड बैंक ट्रांसफर किया जाएगा। सीएमओ डॉ. डीएल शाह ने बताया कि उपकरण इंस्टालेशन के बाद भारत सरकार की टीम मुआयना कर ब्लड बैंक का लाइसेंस देगी। इस प्रक्रिया में करीब दो माह और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरके जोशी ने बताया कि ब्लड बैंक की जरूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आउटसोर्सिंग से दो लैब तकनीशियनों की तैनाती की जा चुकी है। ब्लड बैंक के लिए रेफ्रिजरेटर, डोनर बेड, एलाइजर रीडर, रिएजेंट किट, हीमोग्लोबिन मीटर, ब्लड बैंक भवन में एयरकंडीशनर, इंटरनेट के साथ कंप्यूटर प्रिंटर आदि जरूरी सामग्री की खरीद के ऑर्डर दिए जा चुके हैं। ब्लड बैंक भवन में जरूरी सुधार आदि कार्य मार्च के दूसरे सप्ताह तक पूरे कर लिए जाएंगे।

ब्लड बैंक भवन बनने के बाद के पांच वर्षों में यहां वक्त में खून न मिलने से एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित करीब 81 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लड बैंक शुरू होने से खून की कमी से मौत कम होगी। पिछले साल सात जून को बेटी को जन्म देने के बाद चंपावत के पवैत गांव की दीपा पांडेय की अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हुई थी।


इसके बाद लोगों में ब्लड बैंक को लेकर उबाल रहा। तब फौरी राहत देने के लिए ब्लड स्टोरेज यूनिट की बात कही गई, लेकिन तकनीकी अड़चनों के चलते इसे भी शुरू नहीं कराया जा सका। मगर अब भारत सरकार की हरी झंडी मिलने से ब्लड बैंक के जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed