फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Block pramukh opposed to cut 15 financial commission budget

पंद्रहवें वित्त आयोग की कटौती के विरोध में उतरे ब्लाक प्रमुख, आंदोलन की चेतावनी दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Block pramukh opposed to cut 15 financial commission budget
चंपावत में एडीएम को ज्ञापन सौंपती बाराकोट और पाटी की ब्लाक प्रमुख। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत।  राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र पंचायतों के बजट में 20 प्रतिशत की कटौती करने के विरोध में मंगलवार को बाराकोट की ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल एवं पाटी की सुमनलता ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार क्षेत्र पंचायतों को वित्तीय मद में 10 से 20 प्रतिशत एवं जिला पंचायतों को 25 से 50 प्रतिशत दिए जाने का प्रावधान है। मगर इसमें राज्य सरकार की ओर से 20 प्रतिशत कटौती कर क्षेत्र पंचायतों के हितों का हनन किया है। वित्त की धनराशि में कटौती करने से गांव के विकास कार्य की गति कम एवं रोजगार प्राप्त लोगों की संख्या भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र पंचायतों को कोराना महामारी से निपटने के लिए अपनी निधि से कोरोना में खर्च करने की अनुमति देने की मांग उठाई है। उनका कहना था कि इससे पूर्व क्षेत्र पंचायतों में जो वित्त की धनराशि आती थी, वहीं क्षेत्र पंचायतों के विकास कार्य करने का जरिया था। जिसमें कटौती करने के बाद क्षेत्र पंचायतों को काफी नुकसान हो रहा है। मांगों पर तुरंत विचार नहीं किए जाने पर, जिले के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed